उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं NCP नेता श्री अजीत पवार जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस हादसे में पाँच लोगों के निधन की सूचना से उन्हें अत्यंत दुःख पहुँचा।
हरीश रावत ने कहा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है और वे इस दुःख की घड़ी में शोकसंतप्त परिवार के साथ हैं। उन्होंने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए श्री शरद पवार जी एवं उनके परिजनों के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदनाएँ प्रकट कीं।
हरीश रावत ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान मिले तथा परिजनों, सहयोगियों और समर्थकों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान हो।
The post बारामती विमान हादसा: हरीश रावत ने अजीत पवार के निधन पर जताया शोक appeared first on News Uttarakhandki.




Leave a Reply