Uttarakhand: Weather: Rain: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने राज्य में नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई है, जिसके चलते आगामी 3 से 4 दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार 1 से 4 फरवरी के बीच उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में बारिश के संकेत हैं। विशेष रूप से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।
पश्चिमी विक्षोभ के असर से पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जबकि मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम में इस बदलाव से जहां किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं ठंड में इजाफा भी देखने को मिल सकता है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग को भी अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
The post उत्तराखंड के इन जिलों में बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग का नया अपडेट सामने आया appeared first on News Uttarakhandki.




Leave a Reply