उत्तराखंड में नशे में अमेरिकी नागरिक की अजीब हरकतें, पुलिस के सामने भी नहीं रुका

0
uttarakhand-rishikesh-american-youth-high-voltage-

Rishikesh | American Citizen | Police Action : तीर्थनगरी ऋषिकेश में एक अमेरिकी नागरिक की अजीबोगरीब हरकतों ने सड़क पर लोगों को परेशान कर दिया। शराब के नशे में युवक सड़क पर उतरकर अश्लील हरकतें करने लगा। वह राहगीरों को देखकर जोर-जोर से ‘रेप-रेप’ चिल्ला रहा था। काफी देर तक चले इस हंगामे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

मामला सीमा डेंटल कॉलेज के पास स्थित स्वामी राम साधक ग्राम आश्रम के बाहर का है। करीब 30 वर्षीय अमेरिकी नागरिक रोबिन वहां नशे की हालत में सड़क पर पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक का व्यवहार सामान्य नहीं था। वह आने-जाने वाले लोगों के सामने आपत्तिजनक हरकतें कर रहा था। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जुटने लगे।

सूचना मिलने पर एम्स चौकी प्रभारी विनेश कुमार पुलिसकर्मी कुलदीप चौधरी समेत टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर भी युवक का व्यवहार नहीं बदला। वह अपने प्राइवेट पार्ट पकड़ने लगा और पुलिसकर्मियों पर भी रेप करने का आरोप लगाने लगा। इससे मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को उसे संभालने में काफी परेशानी हुई।

युवक लगातार हंगामा कर रहा था। उसे नियंत्रित करने के लिए चार पुलिसकर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे काबू में किया और डायल 112 की स्कॉर्पियो से अपने साथ ले गई।

पुलिस ने अमेरिकी नागरिक का मेडिकल परीक्षण कराया है। वहीं विदेशी नागरिक से जुड़ा मामला होने के कारण स्थानीय अभिसूचना इकाई (LIU) भी सक्रिय हो गई। अधिकारियों ने युवक के पासपोर्ट, वीजा और अन्य दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल मेडिकल रिपोर्ट और दस्तावेजों की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *