उत्तराखंड: दशहरे पर्व की सुरेश भट्ट ने प्रदेशवासियों और कालाढूंगी की जनता को दी शुभकामनाएं

0
SureshBhatt

Dussehra | Suresh Bhatt | Kaladhungi : राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण एवं स्वास्थ्य अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट ने दशहरे के अवसर पर उत्तराखंड के लोगों और कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र की जनता को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के सुखी, स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना की।

सुरेश भट्ट ने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। भगवान श्रीराम का जीवन हमें सत्य, मर्यादा और कर्तव्य के रास्ते पर चलने की सीख देता है। यह पर्व अपने भीतर की बुराइयों को छोड़कर अच्छे विचारों और सदाचार को अपनाने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि दशहरा भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण त्योहार है। यह पर्व लोगों के बीच प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव को बढ़ाने का संदेश देता है।

सुरेश भट्ट ने कामना की कि विजयादशमी सभी के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि लेकर आए। साथ ही उत्तराखंड लगातार विकास के रास्ते पर आगे बढ़े और प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed