उत्तराखंड में बदलाव, लोकसभा के पूर्व सांसद बने राज्यपाल

0
314584705_673584334132495_7437286655187967577_n-8

Uttarakhand: Governor:Dr. Dhal Singh Besen: Dushyant Gautam: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की है। इस क्रम में डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह का स्थान लेंगे।

डॉ. ढाल सिंह बिसेन मध्य प्रदेश के बालाघाट से लोकसभा के पूर्व सांसद हैं। उनकी नियुक्ति के साथ उत्तराखंड के राजभवन में नए राज्यपाल की जिम्मेदारी संभालने की तैयारी शुरू होगी।

राष्ट्रपति की ओर से की गई इन नियुक्तियों को विभिन्न राज्यों में संवैधानिक पदों पर महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। डॉ. बिसेन के उत्तराखंड के राज्यपाल का पदभार संभालने की तारीख और कार्यभार ग्रहण करने से संबंधित विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

सिक्किम के मौजूदा राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर को केरलम का राज्यपाल बनाया गया है। 

केरलम के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ब्रज मोहन राम को ओडिशा का गवर्नर नियुक्त किया गया।

डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक का गवर्नर नियुक्त किया गया।

डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का गवर्नर नियुक्त किया गया।

दुष्यंत गौतम को सिक्किम का गवर्नर नियुक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *