प्रेमिका को बुलेट की टंकी पर बैठाकर दौड़ाई बाइक, हल्द्वानी में खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल

0
BulletStunt

Haldwani | Bike Stunt | Viral Video : सोशल मीडिया पर रील बनाने और ज्यादा लाइक्स-व्यूज पाने की होड़ में लोग सड़क पर अपनी और दूसरों की सुरक्षा को भी नजरअंदाज कर रहे हैं। हल्द्वानी के काठगोदाम कोतवाली क्षेत्र में ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है….जिसमें एक युवक बुलेट पर खतरनाक तरीके से युवती को बैठाकर बाइक चलाता दिखाई दे रहा है।

वीडियो हैड़ाखान रोड का बताया जा रहा है। इसमें युवक बुलेट चला रहा है…जबकि युवती बाइक की टंकी पर चालक की तरफ मुंह करके बैठी नजर आ रही है। दोनों इसी स्थिति में सड़क पर आगे बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर इस तरह बाइक चलाना बेहद जोखिम भरा है। अचानक सामने कोई वाहन आने या बाइक का संतुलन बिगड़ने पर बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।

वीडियो पुलिस के संज्ञान में आने के बाद काठगोदाम पुलिस ने युवक-युवती और बुलेट की पहचान का प्रयास शुरू कर दिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी मदद ले रही है। पहचान होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

काठगोदाम कोतवाल जसवीर सिंह चौहान ने कहा कि वायरल वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया है। वीडियो के आधार पर बाइक और उसमें सवार युवक-युवती की पहचान की जा रही है। दोनों की पहचान होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *