नैनीताल जिले पुलिस का विशेष ट्रैफिक प्लान लागू, 6 घंटे के लिए बंद रहेगा भीमताल मार्ग !

0
NainitalTrafficplan

Nainital Traffic | Haldwani Traffic | Nainital Police : कैंची धाम और नैनीताल में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने 4 अक्टूबर को शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है। इस दौरान काठगोदाम से नैनीताल और भीमताल की ओर जाने वाले NH मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। इस अवधि में सिर्फ नैनीताल और भीमताल की ओर से हल्द्वानी आने वाले वाहनों को निकाला जाएगा।

काठगोदाम से नैनीताल जाने वाला मार्ग रहेगा बंद

नैनीताल पुलिस ने कहा कि 4 अक्टूबर को शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक काठगोदाम, नारीमन पॉइंट होते हुए नैनीताल और भीमताल की ओर जाने वाला NH मार्ग बंद रहेगा। इस दौरान इस सड़क पर ONE-WAY TRAFFIC व्यवस्था लागू रहेगी।

यानी नैनीताल और भीमताल की तरफ से हल्द्वानी आने वाले वाहनों को ही इस मार्ग से बाहर निकलने की अनुमति होगी। हल्द्वानी से नैनीताल या भीमताल की ओर जाने वाले वाहनों को इस रास्ते से प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

नैनीताल जाने वालों के लिए वैकल्पिक रास्ते

दिल्ली और देहरादून की ओर से नैनीताल जाने वाले वाहन कालाढूंगी रोड से नैनीताल तिराहा होते हुए नैनीताल पहुंच सकेंगे।

वहीं हल्द्वानी से नैनीताल, भीमताल या भवाली जाने वाले वाहनों के लिए पुलिस ने दूसरा रूट तय किया है। ऐसे वाहन हल्द्वानी से कालटेक्स, मुखानी, फतेहपुर तिराहा, पटुवाडांगर और बेलुआखान होते हुए भवाली या भीमताल की ओर जा सकेंगे।

पुलिस ने की ट्रैफिक प्लान पालन करने की अपील

नैनीताल पुलिस ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि 4 अक्टूबर को शाम 4 से रात 10 बजे के बीच यात्रा करते समय इस ट्रैफिक प्लान का ध्यान रखें। निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने से यातायात को सुचारु बनाए रखने में मदद मिलेगी।

पुलिस ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले रूट की जानकारी जरूर लें और मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *