उत्तराखंड: बैंक हड़ताल से पहले पेंशनरों को मिल जाएगी पेंशन, सरकार ने दिए निर्देश

0
Pension

Pension | Bank Strike | Uttarakhand Government : देहरादून से बड़ी खबर है। प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनरों के सितंबर महीने के वेतन और पेंशन का भुगतान समय से पहले करने के निर्देश दिए हैं।

सरकार ने सभी कर्मचारियों और पेंशनरों को सितंबर 2026 का वेतन और पेंशन 26 सितंबर, शनिवार तक जारी करने को कहा है। इसका मकसद बैंक हड़ताल के दौरान भुगतान प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए पहले ही भुगतान पूरा करना है।

दरअसल 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल प्रस्तावित है। इस दौरान बैंकिंग लेन-देन प्रभावित होने की आशंका है। इसी को देखते हुए राज्य सरकार ने सितंबर महीने का वेतन और पेंशन अग्रिम रूप से जारी करने की तैयारी की है।

प्रमुख सचिव वित्त रमेश कुमार सुधांशु ने 25 सितंबर को सभी जिलाधिकारियों के साथ-साथ कोषागार और पेंशन एवं हकदारी निदेशक को इस संबंध में निर्देश जारी किए।

निर्देशों में कहा गया है कि राज्य सरकार के सभी कार्मिकों और पेंशनरों को सितंबर 2026 के वेतन-पेंशन का भुगतान 26 सितंबर तक कर दिया जाए।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि पूरे महीने के वेतन और पेंशन का निर्धारण करने के बाद अगर किसी तरह के समायोजन की जरूरत पड़ती है….तो उसे अक्टूबर 2026 के वेतन-पेंशन में समायोजित किया जाएगा।

साथ ही संबंधित लेखांकन प्रक्रिया को भी नियमानुसार पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में प्रस्तावित बैंक हड़ताल से पहले सितंबर की पेंशन और वेतन का भुगतान पूरा करने की तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *