हल्द्वानी के DAV स्कूल के पूर्व छात्र लक्ष्य राय चंदनी की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से हराया

0
LakshyaRaiChandni-4

Haldwani | Cricket | India U-19 | Lakshya Rai Chandni : DAV स्कूल हल्द्वानी के पूर्व छात्र और भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के कप्तान लक्ष्य राय चंदनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। उनकी कप्तानी में भारतीय अंडर-19 टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया।

18 सितंबर से 23 सितंबर तक खेली गई सीरीज में भारत ने तीनों मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त दी। पहले वनडे में भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 103 रन से हराया। वहीं तीसरे मैच में 6 विकेट से जीत हासिल कर सीरीज में 3-0 की बढ़त के साथ क्लीन स्वीप पूरा किया।

निर्णायक मुकाबले में कप्तान का शतक

सीरीज के तीसरे मुकाबले में कप्तान लक्ष्य राय चंदनी ने बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने शतक लगाकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। उनकी पारी और कप्तानी ने भारत को सीरीज के आखिरी मुकाबले में भी जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

डीएवी स्कूल में खुशी का माहौल

लक्ष्य राय चंदनी की इस उपलब्धि से DAV स्कूल हल्द्वानी परिवार में खुशी का माहौल है। स्कूल के पूर्व छात्र का भारतीय अंडर-19 टीम की कप्तानी करना और देश का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करना विद्यालय के लिए गौरव की बात बताई गई है।

विद्यालय परिवार ने लक्ष्य राय चंदनी और पूरी भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम को इस सफलता के लिए बधाई दी है। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed