उत्तराखंड: कहासुनी के बाद भतीजे ने उठाई कुल्हाड़ी, चाचा की मौके पर मौत से मचा हड़कंप

0
Crime-News

Uttarkashi Crime | Mori | Murder Case : उत्तरकाशी जिले के मोरी क्षेत्र से हत्या की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। फतेपर्वत पट्टी के बरी गांव में कहासुनी के बाद एक युवक ने अपने चाचा पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से चाचा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह बरी गांव निवासी करम चंद उर्फ गांधी की अपने भतीजे सुमन चंद्र उर्फ सुबेन से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान सुमन चंद्र ने अपने चाचा पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

हमले में करम चंद के गर्दन और हाथ पर गंभीर चोटें आईं। चोट इतनी गंभीर थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही मोरी थाने के थानाध्यक्ष दीपक रावत पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

पुलिस उपाधीक्षक चंचल शर्मा ने कहा कि मामले की जांच जारी है और आरोपी को तलाशने के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है। घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में सनसनी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *