एमडीडीए बोर्ड ने 25 विकास प्रस्तावों को दी मंजूरी, देहरादून-मसूरी में बढ़ेंगे निवेश और सुविधाएं

MDDA

MDDA | DehradunDevelopment |UrbanPlanning : मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की 114वीं बोर्ड बैठक में शहर और आसपास के क्षेत्रों के विकास से जुड़े करीब 25 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इन फैसलों का उद्देश्य देहरादून और मसूरी क्षेत्र में योजनाबद्ध विकास को बढ़ावा देना और नई सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

बैठक में विकासनगर के कल्याणपुर क्षेत्र में लैंड पूलिंग योजना के पहले चरण से जुड़े प्रस्ताव को भी आगे बढ़ाने की स्वीकृति दी गई। इसके तहत खरीदी गई भूमि के भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया नियमानुसार पूरी की जाएगी।

इसके अलावा होटल, पर्यटन परियोजनाएं, औद्योगिक भवन, रिटेल आउटलेट, प्रोफेशनल ऑफिस, आश्रम, हॉस्टल और रेस्टोरेंट निर्माण से जुड़े कई प्रस्तावों पर भी सहमति बनी। इन परियोजनाओं के शुरू होने से क्षेत्र में निवेश बढ़ने के साथ रोजगार के नए अवसर मिलने की उम्मीद है।

बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि सभी विकास कार्य तय नियमों और तकनीकी मानकों के अनुसार किए जाएं। इसके लिए प्रत्येक प्रस्ताव की विस्तार से समीक्षा के बाद ही मंजूरी दी गई।

एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि बोर्ड के फैसले क्षेत्र के संतुलित और सुनियोजित विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से आधुनिक शहरी सुविधाओं का विस्तार होगा और स्थानीय लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा।

एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने बताया कि स्वीकृत सभी प्रस्तावों पर समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से कार्रवाई की जाएगी…ताकि विकास योजनाओं को जल्द धरातल पर उतारा जा सके।

You may have missed