उत्तराखंड में यहाँ लगेगा बड़ा रोजगार मेला, कई नामी कंपनियां करेंगी सीधी भर्ती

ROJGAR MELA

Job Fair | Dehradun | Employment : रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून की ओर से 11 अगस्त 2026 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला सुबह 9:30 बजे से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर में शुरू होगा।

इस रोजगार मेले में कई प्रतिष्ठित निजी कंपनियां हिस्सा लेंगी और कुल 559 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर चयन करेंगी।

रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों का पंजीकरण 4 अगस्त से शुरू हो चुका है। इच्छुक युवा किसी भी कार्य दिवस पर क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय पहुंचकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

पंजीकरण के समय अभ्यर्थियों को अपना बायोडाटा, शैक्षिक प्रमाण-पत्रों की मूल एवं छायाप्रति, सेवायोजन पंजीयन कार्ड, पासपोर्ट आकार के फोटो और वैध पहचान पत्र साथ लाना होगा।

रोजगार मेले में सीएएमपी-108, एनआईटीटी लिमिटेड, परिश्रम रिसोर्स प्राइवेट लिमिटेड, डिक्सॉन, एक्सिस बैंक, आईजोन, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, बारबेक्यू नेशन, आईपीसीए, मोचिको और टीआई मेडिकोज सहित कई कंपनियां भाग लेंगी।

सेवायोजन विभाग ने कहा कि कंपनियों और रिक्त पदों की संख्या में आवश्यकता के अनुसार बदलाव हो सकता है। युवाओं से समय पर पंजीकरण कर रोजगार मेले का लाभ उठाने की अपील की गई है।

You may have missed