बजट, संसद और बाजार—तीनों पर नज़र, 27 जनवरी को सर्वदलीय बैठक, 1 फरवरी को बड़ा दिन

बजट सत्र से पहले केंद्र सरकार ने सियासी तैयारी शुरू कर दी है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने 27 जनवरी को संसद के दोनों सदनों के फ्लोर लीडरों की सर्वदलीय बैठक बुलाई है। सूत्रों के मुताबिक, यह बैठक संसद के मुख्य समिति कक्ष में होगी। इस बैठक में सरकार आगामी बजट सत्र के दौरान सामने आने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मुद्दों और विधायी कार्यों पर सभी दलों के साथ चर्चा करेगी। बजट सत्र का पहला चरण 28 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा, जबकि दूसरा चरण 9 मार्च से 2 अप्रैल तक। इस दौरान कुल 30 बैठकें होने की उम्मीद है। राष्ट्रपति के संबोधन से होगी सत्र की शुरुआत 2026-27 का केंद्रीय बजट 1 फरवरी को पेश किया जाएगा। सत्र की शुरुआत भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों को संबोधित करके होगी। 2026–27 का केंद्रीय बजट 1 फरवरी को पेश किया जाएगा। बजट से पहले वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पहले से घोषित कस्टम ड्यूटी दरों को दोहराया है। पिछले बजट सत्रों में सरकार ने भारत को वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स हब बनाने और घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उत्पादन बढ़ाने के लिए अहम कदम उठाए थे। इस बार भी कई उद्योगों को बजट से सकारात्मक फैसलों की उम्मीद है। रविवार होने के बावजूद खुले रहेंगे शेयर बाजार रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रमुख शेयर बाजार BSE और NSE इस साल एक फरवरी को बजट पेश होने के दिन रविवार होने के बावजूद कारोबार के लिए खुले रहेंगे। NSE ने शुक्रवार को निवेशकों को जारी एक परिपत्र में कहा कि केंद्रीय बजट पेश होने के कारण एक फरवरी को सामान्य समय के हिसाब से ‘लाइव’ कारोबारी सत्र आयोजित किया जाएगा। परिपत्र के मुताबिक, ‘प्री-ओपन मार्केट’ सुबह 9 बजे शुरू होकर 9.08 बजे समाप्त होगा और सामान्य कारोबार सुबह 9.15 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक चलेगा। इसी तरह, BSE के नोटिस के मुताबिक, एक फरवरी को ‘विशेष कारोबार दिवस’ ​​घोषित किया गया है और बाजार सामान्य कारोबारी घंटों के लिए खुले रहेंगे।

The post बजट, संसद और बाजार—तीनों पर नज़र, 27 जनवरी को सर्वदलीय बैठक, 1 फरवरी को बड़ा दिन appeared first on News Uttarakhandki.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *