Uttarakhand News: पाकिस्तान की हालिया कायराना हरकत का भारतीय सेना ने जिस साहसिक अंदाज़ में जवाब दिया, वह ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के रूप में देशभर ने देखा। अब उत्तराखंड सरकार ने इसे लेकर एक अहम कदम उठाया है। राज्य के मदरसों में छात्रों को सेना की इस वीरगाथा के बारे में पढ़ाया जाएगा।
उत्तराखंड मदरसा बोर्ड द्वारा लिए गए इस निर्णय का उद्देश्य बच्चों को भारतीय सेना की बहादुरी और शौर्य से अवगत कराना है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि समाज के हर वर्ग, खासकर युवाओं को भारत की सैन्य ताकत और वीरता की कहानियों से प्रेरणा लेनी चाहिए।
धामी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और दूरदर्शिता की वजह से अब कोई भी भारत की ओर आंख उठाकर देखने से पहले सौ बार सोचेगा। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसे अभियानों के ज़रिए देश का आत्मविश्वास और गौरव और भी ऊंचा हुआ है।
The post उत्तराखंड के मदरसों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ appeared first on News Uttarakhandki.







Leave a Reply